आज की बात: आयत और हदीस

क़ुरआन की आज की आयत और छह किताबों में से एक हदीस, तर्जुमे के साथ।

आज की आयत

۞ قُلْ يَٰعِبَادِىَ ٱلَّذِينَ أَسْرَفُوا۟ عَلَىٰٓ أَنفُسِهِمْ لَا تَقْنَطُوا۟ مِن رَّحْمَةِ ٱللَّهِ ۚ إِنَّ ٱللَّهَ يَغْفِرُ ٱلذُّنُوبَ جَمِيعًا ۚ إِنَّهُۥ هُوَ ٱلْغَفُورُ ٱلرَّحِيمُ

(ऐ रसूल) तुम कह दो कि ऐ मेरे (ईमानदार) बन्दों जिन्होने (गुनाह करके) अपनी जानों पर ज्यादतियाँ की हैं तुम लोग ख़ुदा की रहमत से नाउम्मीद न होना बेशक ख़ुदा (तुम्हारे) कुल गुनाहों को बख्श देगा वह बेशक बड़ा बख्शने वाला मेहरबान है

सूरह Az-Zumar 39:53

आज की हदीस

जो इल्म की तलाश में कोई रास्ता चलता है, अल्लाह उसके लिए जन्नत का रास्ता आसान कर देता है।

सहीह मुस्लिम 2699

कोई भी शब्द चुनकर उसे हाइलाइट करें और मेरी लाइब्रेरी में सेव करें। मेरी लाइब्रेरी

पिछले दिन

November 23, 2026

وَٱلَّذِينَ جَٰهَدُوا۟ فِينَا لَنَهْدِيَنَّهُمْ سُبُلَنَا ۚ وَإِنَّ ٱللَّهَ لَمَعَ ٱلْمُحْسِنِينَ

और जिन लोगों ने हमारी राह में जिहाद किया उन्हें हम ज़रुर अपनी राह की हिदायत करेंगे और इसमें शक नही कि ख़ुदा नेकोकारों का साथी है

सूरह Al-Ankabut 29:69

जो अल्लाह और आख़िरत के दिन पर ईमान रखता है, वह या तो अच्छी बात कहे या ख़ामोश रहे।

सहीह अल-बुख़ारी 6018

November 22, 2026

۞ ٱللَّهُ نُورُ ٱلسَّمَٰوَٰتِ وَٱلْأَرْضِ ۚ مَثَلُ نُورِهِۦ كَمِشْكَوٰةٍۢ فِيهَا مِصْبَاحٌ ۖ ٱلْمِصْبَاحُ فِى زُجَاجَةٍ ۖ ٱلزُّجَاجَةُ كَأَنَّهَا كَوْكَبٌۭ دُرِّىٌّۭ يُوقَدُ مِن شَجَرَةٍۢ مُّبَٰرَكَةٍۢ زَيْتُونَةٍۢ لَّا شَرْقِيَّةٍۢ وَلَا غَرْبِيَّةٍۢ يَكَادُ زَيْتُهَا يُضِىٓءُ وَلَوْ لَمْ تَمْسَسْهُ نَارٌۭ ۚ نُّورٌ عَلَىٰ نُورٍۢ ۗ يَهْدِى ٱللَّهُ لِنُورِهِۦ مَن يَشَآءُ ۚ وَيَضْرِبُ ٱللَّهُ ٱلْأَمْثَٰلَ لِلنَّاسِ ۗ وَٱللَّهُ بِكُلِّ شَىْءٍ عَلِيمٌۭ

ख़ुदा तो सारे आसमान और ज़मीन का नूर है उसके नूर की मिसल (ऐसी) है जैसे एक ताक़ (सीना) है जिसमे एक रौशन चिराग़ (इल्मे शरीयत) हो और चिराग़ एक शीशे की क़न्दील (दिल) में हो (और) क़न्दील (अपनी तड़प में) गोया एक जगमगाता हुआ रौशन सितारा (वह चिराग़) जैतून के मुबारक दरख्त (के तेल) से रौशन किया जाए जो न पूरब की तरफ हो और न पश्चिम की तरफ (बल्कि बीचों बीच मैदान में) उसका तेल (ऐसा) शफ्फाफ हो कि अगरचे आग उसे छुए भी नही ताहम ऐसा मालूम हो कि आप ही आप रौशन हो जाएगा (ग़रज़ एक नूर नहीं बल्कि) नूर आला नूर (नूर की नूर पर जोत पड़ रही है) ख़ुदा अपने नूर की तरफ जिसे चाहता है हिदायत करता है और ख़ुदा तो हर चीज़ से खूब वाक़िफ है

सूरह An-Nur 24:35

रहम करने वालों पर रहमान रहम करता है। ज़मीन वालों पर रहम करो, आसमान वाला तुम पर रहम करेगा।

सुनन अबी दाऊद

November 21, 2026

وَذَا ٱلنُّونِ إِذ ذَّهَبَ مُغَٰضِبًۭا فَظَنَّ أَن لَّن نَّقْدِرَ عَلَيْهِ فَنَادَىٰ فِى ٱلظُّلُمَٰتِ أَن لَّآ إِلَٰهَ إِلَّآ أَنتَ سُبْحَٰنَكَ إِنِّى كُنتُ مِنَ ٱلظَّٰلِمِينَ

और जुन्नून (यूनुस को याद करो) जबकि गुस्से में आकर चलते हुए और ये ख्याल न किया कि हम उन पर रोज़ी तंग न करेंगे (तो हमने उन्हें मछली के पेट में पहुँचा दिया) तो (घटाटोप) अंधेरे में (घबराकर) चिल्ला उठा कि (परवरदिगार) तेरे सिवा कोई माबूद नहीं तू (हर ऐब से) पाक व पाकीज़ा है बेशक मैं कुसूरवार हूँ

सूरह Al-Anbiya 21:87

मुसलमान वह है जिसकी ज़बान और हाथ से दूसरे मुसलमान महफ़ूज़ रहें।

सहीह अल-बुख़ारी 10

November 20, 2026

إِنَّ ٱللَّهَ مَعَ ٱلَّذِينَ ٱتَّقَوا۟ وَّٱلَّذِينَ هُم مُّحْسِنُونَ

जो लोग परहेज़गार हैं और जो लोग नेको कार हैं ख़ुदा उनका साथी है

सूरह An-Nahl 16:128

जहाँ कहीं भी रहो अल्लाह से डरो। बुराई के बाद नेकी करो, वह उसे मिटा देगी। लोगों के साथ अच्छे अख़लाक़ से पेश आओ।

जामे अत-तिर्मिज़ी

November 19, 2026

وَإِذْ تَأَذَّنَ رَبُّكُمْ لَئِن شَكَرْتُمْ لَأَزِيدَنَّكُمْ ۖ وَلَئِن كَفَرْتُمْ إِنَّ عَذَابِى لَشَدِيدٌۭ

और (वह वक्त याद दिलाओ) जब तुम्हारे परवरदिगार ने तुम्हें जता दिया कि अगर (मेरा) शुक्र करोगें तो मै यक़ीनन तुम पर (नेअमत की) ज्यादती करुँगा और अगर कहीं तुमने नाशुक्री की तो (याद रखो कि) यक़ीनन मेरा अज़ाब सख्त है

सूरह Ibrahim 14:7

तुम में से कोई उस वक़्त तक सच्चा मोमिन नहीं होता जब तक वह अपने भाई के लिए वही पसंद न करे जो अपने लिए करता है।

सहीह अल-बुख़ारी 13

November 18, 2026

ٱلَّذِينَ ءَامَنُوا۟ وَتَطْمَئِنُّ قُلُوبُهُم بِذِكْرِ ٱللَّهِ ۗ أَلَا بِذِكْرِ ٱللَّهِ تَطْمَئِنُّ ٱلْقُلُوبُ

और जिसने उसकी तरफ रुज़ू की उसे अपनी तरफ पहुँचने की राह दिखाता है (ये) वह लोग हैं जिन्होंने ईमान कुबूल किया और उनके दिलों को ख़ुदा की चाह से तसल्ली हुआ करती है

सूरह Ar-Ra'd 13:28

दीन ख़ैरख़्वाही है: अल्लाह के लिए, उसकी किताब के लिए, उसके रसूल के लिए, मुसलमानों के रहनुमाओं के लिए और सब मुसलमानों के लिए।

सहीह मुस्लिम 55

यह वेबसाइट फ़तवे नहीं देती। हुक्म जानने के लिए किसी योग्य आलिम से पूछें।

ज़रूरतमंदों की मदद

पैसे ज़रूरतमंद परिवारों के लिए भेजें। भेजने के बाद WhatsApp पर स्क्रीनशॉट भेजें।

Sheraz Ali Shah

  • SadaPay / NayaPay0303 0468763

WhatsApp 0303 0468763

पूरी जानकारी

वेबसाइट का सहयोग करें

This pays for hosting, website management, office costs and the time of the team, including their living costs. We do not run Google Ads. It is not zakat or sadaqah.

Sheraz Ali Shah

  • JazzCash0303 0468763
  • Easypaisa0311 7583246
  • Soneri Bank IBANPK09SONE0017620007935979
पूरी जानकारी